सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:प्रदर्शन कर बर्खास्तगी की मांग की, पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई

Oct 08, 2026 - 15:45
0
सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:प्रदर्शन कर बर्खास्तगी की मांग की, पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई
बहराइच में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर जुटे। पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक धरना चला। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। कहा कि पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से खींचतान प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ता शहर के अंबेडकर पार्क के बाहर पहुंचे। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतले को लेकर खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने स्थिति को संभाला। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव, विधायक आनंद यादव, सावित्री बाई फुले, रमेश गौतम, जफरुल्ला बंटी, अनवर वारसी, नंदेश्वर यादव, राम जी यादव और मयंक मिश्रा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User