मुजफ्फरनगर में नवजात की मौत पर हंगामा, ऑपरेशन थिएटर सील:इलाज में लापरवाही का लगा आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने की जांच
मुजफ्फरनगर में रुड़की रोड स्थित ACN हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह हंगामा किया। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। जांच के दौरान अस्पताल के दस्तावेज अधूरे मिले और डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन से जुड़े कागजात भी पेश नहीं किए जा सके। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया। लद्दावाला निवासी अनस की पत्नी नाजमीन को मंगलवार शाम प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि बुधवार सुबह करीब चार बजे डिलीवरी के दौरान बच्चा फंस गया। आरोप है कि मशीन की मदद से बच्चे को निकालने की कोशिश के दौरान स्थिति बिगड़ गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि समय पर सर्जन उपलब्ध नहीं हो सके। इसके बाद महिला को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और कार्रवाई की मांग उठाई। मामले की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और जांच की। जांच के दौरान अस्पताल के दस्तावेज अधूरे पाए गए। डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजात भी टीम के सामने पेश नहीं किए जा सके। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया। मामले की आगे जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)