उन्नाव में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया:ब्लैक फिल्म लगे वाहनों और ई-रिक्शा के काटे चालान
उन्नाव में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों पर जागरूकता अभियान चलाया। बेनहर इंटरनेशनल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा कार्यशाला हुई। एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव ने साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ओटीपी, बैंकिंग विवरण अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी। महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की जानकारी भी दी गई। 1090, 112, 181, 1098, 1930, 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। गांधी नगर तिराहे पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, ई-रिक्शा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच कर डीएल का सत्यापन किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)