मुजफ्फरनगर में फिर गुल होगी बिजली:जिला अस्पताल क्षेत्र में होगी 2 घंटे बिजली कटौती, पेड़–पौधों की छंटाई के लिए होगा शटडाउन
मुज़फ़्फ़रनगर में आज रविवार 11 अक्टूबर को जिला अस्पताल बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। विद्युत विभाग ने 33 केवी लाइन के आसपास पेड़ों की शाखाओं की छंटाई के लिए शटडाउन निर्धारित किया है। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रविवार सुबह करीब 4:20 पर विद्युत विभाग की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक, जिला अस्पताल को बिजली आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन के नजदीक पेड़–पौधों की शाखाओं की कटाई-छंटाई का काम किया जाएगा। इसी वजह से निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहेगी। इस काम का उद्देश्य लाइन के आसपास की शाखाओं को हटाना है, ताकि विद्युत लाइन के रखरखाव का काम किया जा सके। नगर पालिका परिषद को सूचना भेजी शटडाउन के कारण संबंधित क्षेत्र के घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली से चलने वाले काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे सुबह 9 बजे से पहले जरूरी काम निपटा लें और बिजली पर निर्भर गतिविधियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखें। विभाग ने इस संबंध में नगर पालिका परिषद को भी सूचना भेजी है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति में संबंधित क्षेत्र के लोगों को जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि पेड़ों की छंटाई के काम की प्रगति के अनुसार शटडाउन का समय बदल सकता है। बिजली कटौती या आपूर्ति से जुड़ी जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)