मुजफ्फरनगर में शादी के दो दिन बाद दो पक्ष भिड़े:लात-घूंसों के साथ बर्तनों से मारपीट, VIDEO वायरल

Sep 25, 2026 - 15:04
0
मुजफ्फरनगर में शादी के दो दिन बाद दो पक्ष भिड़े:लात-घूंसों के साथ बर्तनों से मारपीट, VIDEO वायरल
मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा ब्लॉक इलाके में शादी के माहौल के बीच शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे। मामला यहीं नहीं रुका, आसपास जो सामान मिला, उससे भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम परिवार में शादी के दो दिन बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुरुआत में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। लात-घूंसों के साथ बर्तन उठाकर भी हमला करते दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुए इस झगड़े से शादी के घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद की वास्तविक वजह मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इनमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User