लोजपा ने 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम के लिए किया जनसंपर्क:भदोही में ग्रामीणों को प्रयागराज आने का न्योता, चिराग पासवान होंगे शामिल

Sep 25, 2026 - 15:04
0
लोजपा ने 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम के लिए किया जनसंपर्क:भदोही में ग्रामीणों को प्रयागराज आने का न्योता, चिराग पासवान होंगे शामिल
भदोही में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोबरी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को 27 सितंबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं से संवाद करेंगे। पार्टी की ओर से युवाओं को केंद्र में रखकर ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम के जरिए उनकी बात, विचार और समस्याओं को सामने रखने का मंच देने की बात कही गई है। ग्रामीणों से अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचने की अपील जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने युवाओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं को अपनी बात रखने और विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी जनसंपर्क अभियान में प्रदेश महासचिव कमल तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे, प्रदेश सचिव अवनीश तिवारी, जिला अध्यक्ष राम अवध मिश्रा, राहुल तिवारी, जिला प्रधान महासचिव संतोष दुबे और रत्नेश बिंद मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामलखन पाण्डेय, राजपति बिंद, नंदलाल भारतीय, मकसूद अली, मंजूर अली, राजेंद्र बिंद, तीर्थराज गुप्ता, अमन सिंह, प्रिंस बिंद, अमन गुप्ता, सुनीता सिंह, सरस्वती बिंद और अनीता बिंद समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। युवाओं की बात को मंच देने की पहल पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की आवाज, विचार और इच्छाओं को एक मंच उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से इलाके में लगातार जनसंपर्क कर युवाओं और ग्रामीणों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User