मुजफ्फरनगर में श्रीराम कथा महोत्सव:महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती सुनाएंगे कथा, कलश यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर में नई मंडी स्थित श्रीरामलीला महोत्सव के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार 30 सितंबर से श्री रामलीला भवन में श्रीराम कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नई मंडी श्रीरामलीला भवन से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में श्री रामलीला समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल और अध्यक्ष संजय मित्तल सिर पर श्रीरामचरित मानस धारण करके शामिल हुए। कलश यात्रा में कथाव्यास संत महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती महाराज के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर तथा राम धुन पर नृत्य करते हुए उत्साह से शामिल रहीं। कलश यात्रा में संरक्षक भीम सेन कंसल, अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, विवेक गर्ग, राजेश गोयल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, अनिल गोयल आदि शामिल रहे। कलश यात्रा नई मंडी के विभिन्न मार्गों से होकर वापस कथा स्थल पर संपन्न हुई, जहां कलश स्थापित किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)