मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान:नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक; कलाकारों ने बताईं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं
मुजफ्फरनगर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से चरथावल विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कलाकार अनुज त्यागी के नेतृत्व और संयोजक मनीष गर्ग की उपस्थिति में कलाकारों की टोली ने नाटक मंचन के जरिए आम लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। चरथावल विकासखंड कार्यालय के बाहर और पेट्रोल पंप सहित कुल चार स्थानों पर आयोजित इन नाटकों के माध्यम से सरकार की जनहितकारी और लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति के जरिए देशहित में किए जा रहे कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को भी प्रमुखता से दर्शकों के सामने रखा। नाटकों के इस मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दर्शकों ने कलाकारों के शानदार प्रदर्शन और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)