मुजफ्फरनगर में समाधान दिवस लगा:अधिकारियों ने मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश, 22 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण

Oct 03, 2026 - 16:16
0
मुजफ्फरनगर में समाधान दिवस लगा:अधिकारियों ने मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश, 22 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण
मुज़फ़्फ़रनगर में शासन के आदेश पर शनिवार को जिले की चारों तहसीलों सदर, खतौली, बुढ़ाना और जानसठ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ रही। लोग जमीन और राजस्व विवाद, पुलिस समेत अलग-अलग विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम सदर शुभम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संबंधित विभाग से जुड़ी शिकायत मिलने पर उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे तक सदर तहसील में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हो चुकी थीं। एसडीएम के मुताबिक इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया, जबकि कुछ मामलों में अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव नहीं है, उनके लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। समाधान दिवस में सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, तहसीलदार राधेश्याम गौड़ समेत प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी थानों के पुलिस अधिकारी भी समाधान दिवस में मौजूद रहे और पुलिस से जुड़ी शिकायतें सुनी गईं। जिले की चारों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User