मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश-कुमार की प्रतीकात्मक-अर्थी लेकर निकले सपाई, VIDEO:पोस्टर जलाकर विरोध जताया गया, हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर लेकर सड़कों पर उतरे

Oct 08, 2026 - 17:58
0
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश-कुमार की प्रतीकात्मक-अर्थी लेकर निकले सपाई, VIDEO:पोस्टर जलाकर विरोध जताया गया, हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर लेकर सड़कों पर उतरे
प्रयागराज में SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूरे शहर में प्रदर्शन किया। जॉर्ज टाउन स्थित सपा कार्यालय में सुबह 10 बजे से जिलेभर से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और आक्रोश मार्च निकाला। शहर के प्रमुख चौराहों पर धरना-प्रदर्शन किया गया और रास्तेभर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी हुई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक अर्थी बनाई और उसे लेकर प्रदर्शन किया। कई जगह पोस्टर जलाकर विरोध जताया गया। कुछ स्थानों पर महिलाओं ने भी प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा पर निशाना साधा। पूरे शहर में हुए प्रदर्शनों के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश नजर आया। विडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें………..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User