नोएडा में बंद मकान-दुकान में चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार:चोरी का सामान, सब्बल और अवैध हथियार बरामद

Oct 08, 2026 - 17:58
0
नोएडा में बंद मकान-दुकान में चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार:चोरी का सामान, सब्बल और अवैध हथियार बरामद
नोएडा की सेक्टर-24 पुलिस ने बंद मकान और दुकानों में चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सामान, लोहे की सब्बल और अवैध हथियार मिले हैं। पुलिस ने सत्यम (बिहार), विकास (मिर्जापुर), अमन (शाहजहांपुर) और कृष्णा (गाजीपुर) को सिटी सेंटर से सेक्टर-12/22 जाने वाले रास्ते से पकड़ा। गैंग लीडर सत्यम कुमार है। ये लोहे की सब्बल से ताले तोड़कर चोरी करते थे। आरोपियों के पास से दुकान का सामान, 1 गैस सिलेंडर, 2 मुहर, 2 चेक बुक, 1 घड़ी, 1 क्रेडिट कार्ड, 1 सीसीटीवी कैमरा, लोहे की सब्बल और 2 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। 2 अक्टूबर को इन्होंने मोरना गांव की एक दुकान से सामान चुराया था, जिसे सेक्टर-33ए में नाले के पास छिपाया था। चोरी का सामान मजदूरों को बेचकर पैसों से अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User