मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 41 जोड़ों की शादी:बलिया डीएम ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया, आत्मनिर्भर बनने की सीख दी

Oct 16, 2026 - 22:42
0
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 41 जोड़ों की शादी:बलिया डीएम ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया, आत्मनिर्भर बनने की सीख दी
बलिया के गड़वार स्थित श्री जंगली बाबा धाम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 41 जोड़ों की शादी हुई। समारोह सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक चला। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करती है। हर जोड़े को एक लाख रुपये तक की सहायता मिलती है, जिसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में और शेष सामग्री के रूप में दी जाती है। सामग्री में कपड़े, साड़ी, पेटीकोट, शर्ट का कपड़ा, ट्रॉली बैग, कढ़ाई, दीवार घड़ी, सेविंग फैन, गद्दे, कंबल सहित कुल 27 प्रकार की चीजें शामिल थीं। नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र और आम का एक-एक पौधा भी मिला। जिलाधिकारी ने उन्हें मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (5 लाख रुपये तक ऋण), सेवायोजन पोर्टल पर नौकरी, आयुष्मान कार्ड (वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज), मुख्यमंत्री आवास योजना (1.20 लाख रुपये) और शौचालय निर्माण (12 हजार रुपये) जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सीख दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User