मुल्ला अफरोज की रिहाई के बाद जुमे की नमाज:पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई नमाज; देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई

Oct 02, 2026 - 15:50
0
मुल्ला अफरोज की रिहाई के बाद जुमे की नमाज:पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई नमाज; देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई
संभल में शुक्रवार जुम्मे की नमाज क़ो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज पर लगे NSA सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द करने और जेल से रिहाई के बाद पुलिस मुस्तैद नजर आई। विवादित धार्मिक स्थल में लगभग 800 लोगों को शहर इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने नमाज अदा कराई। शुक्रवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई है। दोपहर 01:40 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद पहुंचकर जुम्मे की नमाज को अदा किया है और 2:30 बजे तक सभी लोग नमाज अदा करने के बाद अपने-अपने घरों के लिए चले गए। वहीं सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जामा मस्जिद से निगरानी की गई। मस्जिद आने वाले तीन रास्तों पर बैरियर लगाकर RRF-PAC के 50 जवान तैनात किए गए है, वहीं सीओ कुलदीप कुमार एवं इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने RRF जवानों के साथ क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की, जबकि मस्जिद पर सत्यव्रत चौकी प्रभारी सतीश कुमार तैनात रहे। 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद विवादित धार्मिक स्थल के चारों ओर सुरक्षा के चाक-चौबंद किया गया है। नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी गई। मस्जिद में इरशाद हुसैन, इसरार खां, फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मौ. शाह हुसैन, मौहम्मद अकरम, कमर, कमाल, शमीम, नवाब साद आदिल, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नंन्हे, गुलाम आजाद, तैयब हसन, मोहम्मद तालिब इब्राहिम, पप्पू, फिरोज आदि मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User