सवर्ण समाज ने UGC नियमों के खिलाफ किया प्रदर्शन:पुलिस ने काफिला रोका, आक्रोशित प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे; अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Oct 02, 2026 - 15:50
0
सवर्ण समाज ने UGC नियमों के खिलाफ किया प्रदर्शन:पुलिस ने काफिला रोका, आक्रोशित प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे; अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
हाथरस में शुक्रवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हसायन क्षेत्र से सवर्ण समाज के लोग ट्रैक्टर, कार और अन्य वाहनों से जिला मुख्यालय जा रहे थे। इसकी खबर मिलते ही कई थानों की फोर्स रास्ते में तैनात की गई। पुलिस ने जेसीबी और बैरिकेडिंग लगाकर काफिले को हसायन कस्बे के पास आज दोपहर 12:00 के लगभग प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। नाराज प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोक झोंक भी हो गई। पुलिस ने काफिले को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे जाम लग गया। यूजीसी के नए नियम वापस लेने की मांग इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), एसडीएम सिकंद्राराऊ के अलावा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात की। बातचीत के बाद सवर्ण समाज ने ज्ञापन सौंपा, यूजीसी नियम वापस लेने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी राम जादौंन ने बताया कि अधिकारियों ने उनकी मांगें स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User