मुरादाबाद का पावरफुल स्टेनो, जिसे IAS भी हिला नहीं सके:4 साल से SDM सदर का स्टेनो; 2 कलेक्टरों ने हटाया, वापस फिर वहीं आया

Sep 29, 2026 - 15:33
0
मुरादाबाद का पावरफुल स्टेनो, जिसे IAS भी हिला नहीं सके:4 साल से SDM सदर का स्टेनो; 2 कलेक्टरों ने हटाया, वापस फिर वहीं आया
मुरादाबाद में एक स्टेनो इन दिनों चर्चाओं में है। चर्चा की वजह है इसके 8 महीने में हुए 5 तबादले। स्टेनो करीब 4 साल से सदर तहसील में एसडीएम सदर के स्टेनो पद पर डटा है। शिकायतों के बाद इसे जनवरी में तत्कालीन कलेक्टर अनुज सिंह ने ठाकुरद्वारा ट्रांसफर कर दिया था। लेकिन मई में आए नए कलेक्टर राजेंद्र पैंसिया इसे फिर वापस सदर तहसील ले आए। तीन महीने बाद उन्होंने भी इसे सदर तहसील से हटा दिया। लेकिन तबादले वाले दिन फिर इसे सदर तहसील में ही एसडीएम का स्टेनो बनाकर तैनात कर गए। ऐसे में इस पावरफुल स्टेनो को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं जोरों पर हैं। आशुलिपिक राजेश कुमार यादव मूल रूप से मुरादाबाद के ही ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। रामपुर में नौकरी करने के बाद ट्रांसफर पर मुरदाबाद आए थे। तब से अधिकतर वक्त मुरादाबाद सदर एसडीएम के स्टेनो ही रहे हैं। करीब 9 महीना पहले राजेश यादव की शिकायतें आने के बाद तत्कालीन डीएम अनुज सिंह ने राजेश यादव को मुरादाबाद सदर से हटाकर ठाकुरद्वारा ट्रांसफर कर दिया था। लेकिन 5 मई को अनुज सिंह का ट्रांसफर हो गया। इसके बाद संभल से आए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने चार्ज लेने के बाद एक सप्ताह बाद ही राजेश यादव को वापस ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद सदर तहसील में एसडीएम सदर का स्टेनो पोस्ट कर दिया था। पैंसिया ने 3 महीने बाद राजेश यादव को सदर से हटाया तत्कालीन डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 9 मई 2026 को राजेश यादव को ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद एसडीएम सदर के स्टेनो पद पर ट्रांसफर किया। इसके बाद तीन महीने बाद अगस्त के अंत में राजेश को यहां से हटाकर एडीएम सिटी के यहां ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन कुछ दिन बाद ही 27 अगस्त को राजेश यादव को एडीएम सिटी के यहां से हटाकर एडीएम न्यायिक के यहां ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद 21 सितंबर को जिलाधिकारी के तबादले वाले दिन उन्होंने महज 20 दिन के अंदर स्टेनो राजेश यादव को एडीएम न्यायिक के यहां से वापस एसडीएम सदर के यहां स्टेनो पद पर फिर ट्रांसफर कर दिया। इस तरह राजेश यादव एसडीएम सदर के यहां ही वापस आ गए, जहां वो पिछले करीब 4 सालों से जमे थे। एक नजर में देखिए स्टेनो के ट्रांसफर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User