मुरादाबाद के हरेक रामलीला मैदान में होगा शस्त्र पूजन:राष्ट्रीय बजरंग दल ने रखा 5000 परिवारों में शस्त्र पूजन का लक्ष्य
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर व जिला मुरादाबाद की एक महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक लाजपत नगर रामलीला मैदान में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार और धार्मिक-सामाजिक अभियानों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने घोषणा की, कि इस वर्ष मुरादाबाद के प्रत्येक रामलीला मैदान में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रोहन सक्सेना ने बताया कि संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए इस साल मुरादाबाद के लगभग 5000 परिवारों में परिवार स्तर पर शस्त्र पूजन आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। 20 अक्टूबर को विजय नगर में निकलेगा शस्त्र रथ
प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर मुरादाबाद का पारंपरिक शस्त्र पूजन और शस्त्र रथ कार्यक्रम विजय नगर स्थित संकट मोचन पार्क में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आगामी दिनों में प्रत्येक प्रखंड में कन्या पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में जानकारी दी गई कि 10 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के “एक मुट्ठी अनाज” अभियान के तहत मासिक भंडारा और 11 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा काली माता मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। संगठन विस्तार: नवीन दायित्वों की घोषणा बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता द्वारा नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें अभिनव सक्सेना को बुद्धि विहार प्रखंड अध्यक्ष, अंकुर पाण्डेय को प्रखंड महामंत्री, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद,अनुज भारद्वाज को कटघर प्रखंड उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल बनाया गया है। बैठक में अर्पित सक्सेना, विजय शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, इशांक भारद्वाज, अभिषेक सैनी, अजय सैनी, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)