राष्ट्रीय थांग-टा में दिव्यांशी चमकीं:ऊंचाहार चिन्मय विद्यालय को कांस्य, छह विद्यार्थियों ने टॉप-8 में जगह बनाई
रायबरेली के चिन्मय विद्यालय, एनटीपीसी ऊंचाहार के विद्यार्थियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित थांग-टा जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर 2026 तक श्रीनगर के मल्टीपर्पज़ इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, पोलोग्राउंड में आयोजित हुई। विद्यालय की कक्षा IX की छात्रा दिव्यांशी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। वहीं विद्यालय के छह विद्यार्थियों सूर्यांश पांडेय, दक्ष चंद्रा, वैभव तिवारी, अथर्व शुक्ला, सान्वी सिंह और आराध्या सिंह ने Top 8 में स्थान बनाया। प्रधानाचार्य मनीष कुमार स्वामी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)