मुरादाबाद में आर्ट ऑफ लिविंग का अनुष्ठान:नवरात्रि में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया दुर्गा होमा, सदस्यों ने दी आहुति

Oct 13, 2026 - 10:18
0
मुरादाबाद में आर्ट ऑफ लिविंग का अनुष्ठान:नवरात्रि में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया दुर्गा होमा, सदस्यों ने दी आहुति
नवरात्रि के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा मुरादाबाद में ऋषि गुरु शरणम के सान्निध्य में दुर्गा होमा का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में आश्रम से पधारे वेद पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से दुर्गा होमा संपन्न कराया। दुर्गा होमा के माध्यम से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करने का संदेश दिया गया। आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग के मुरादाबाद के टीचर्स एवं वॉलंटियर्स का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर उपस्थित साधकों एवं श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक वातावरण के बीच दुर्गा आराधना का अनुभव किया। आयोजन ने नवरात्रि के पावन पर्व की आध्यात्मिक भावना को और अधिक गहराई प्रदान की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User