संभल में बारिश के बाद बदला मौसम:धूप से बढ़ी हल्की गर्मी, अस्पतालों में बुखार और गले के संक्रमण के मरीज बढ़े

Oct 13, 2026 - 10:18
0
संभल में बारिश के बाद बदला मौसम:धूप से बढ़ी हल्की गर्मी, अस्पतालों में बुखार और गले के संक्रमण के मरीज बढ़े
संभल में 2 दिन की ठंडक के बाद धूप निकलने से हल्की गर्मी का असर दिखा है। बारिश होने के बाद संक्रमण फैल रहा है, अस्पतालों में भीड़ लगी है बुखार ठीक होने के बाद गले का संक्रमण ठीक नहीं हो रहा है। न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चल रही है और AQI 132 दर्ज किया गया है। मंगलवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है, अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है वहीं शाम को मौसम बदलने के साथ ही 3 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट के साथ तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। बीते शुक्रवार और रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों से लेकर जिला अस्पताल में पानी भरने से दुश्वारियां का लोगों को सामना करना पड़ा, वहीं पिछले 15 से 20 दिन से सुबह और रात के मौसम में ठंडक आ गई थी लेकिन 2 दिन की बारिश ने अब इसका एहसास दिन में भी करना शुरू कर दिया है। बेमौसम हुई 2 दिन की बारिश ने जहां ठंडक बधाई है वहीं खेतों में बच्ची फसल को भी नष्ट कर दिया है। बीते शुक्रवार को ओलावृष्टि और तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसने की बची उम्मीद पर भी पानी फेर दिया। इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। बीते शुक्रवार को घंटेभर में 12 मिलीमीटर और रविवार को आधे घंटे में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय में 32 मरीज भर्ती हैं, बीते सोमवार को 8200 ब्लड जांच की गई। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि बारिश होने के बाद बुखार से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User