मुरादाबाद में गर्मी से लोग बेहाल:तेज धूप और उमस से बढ़ी परेशानी, 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मुरादाबाद शहर में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। हवा में 90 प्रतिशत से ज्यादा नमी के कारण उमस भी बढ़ गई है। धूप और उमस की वजह से लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस हुई, जिससे वे बेहाल नजर आए। सुबह से आसमान साफ रहा और धूप तेज रही। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। बाजारों और सड़कों पर लोग धूप से बचने के लिए छांव ढूंढते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। नमी ज्यादा होने से तापमान सामान्य रहने पर भी लोगों को गर्मी ज्यादा लगेगी। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दिनभर धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)