मुरादाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर हिरासत में:BJP विधायक के टॉर्चर की शिकार फैमिली से मिलने जा रहा था कांग्रेस डेलिगेशन

Oct 16, 2026 - 11:31
0
मुरादाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर हिरासत में:BJP विधायक के टॉर्चर की शिकार फैमिली से मिलने जा रहा था कांग्रेस डेलिगेशन
मुरादाबाद पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर को शुक्रवार सुबह काली माता मंदिर से हिरासत में ले लिया है। विनोद गुंबर के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल आज दोपहर में भाजपा विधायक सुशांत सिंह के टॉर्चर की शिकार फैमिली से मिलने के लिए डिलारी जाने वाला था। बता दें कि ठाकुरद्वारा के रतूपुरा में रहने वाले सुशांत सिंह बिजनौर की बढ़ापुर सीट से भाजपा के विधायक हैं। भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे के सोने के कड़े चोरी होने के शक में अपने आवास पर रहने वाले 2 नौकरों समेत तीन युवकों को बेरहमी से पीटा। विधायक की बेरहम पिटाई से इनमें से एक रामू कश्यप की हालत इतनी बिगड़ी कि 9 दिन बाद भी उसे होश नहीं आया है। रामू कश्यप और विधायक के टॉर्चर का शिकार हुए बाकी दो युवक भी डिलारी के रहने वाले हैं। रामू कश्यप की बहन का आरोप है कि भाजपा विधायक सुशांत सिंह ने उनके भाई को पहले उल्टा लटकवाकर बेल्टों और डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके जख्मों पर नमक रगड़ा और प्राइवेट पार्ट पर करंट के झटके दिए गए। इस घटना के 9 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपी भाजपा विधायक सुशांत सिंह और घटना में शामिल उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। इसे लेकर कांग्रेस आक्रामक है। कांग्रेस नेतृत्व ने एक 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को पीड़ित के गांव डिलारी भेजने का फैसला किया है। आज दोपहर एक बजे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को डिलारी जाना था। लेकिन उसके पहले ही कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने का सिलसिला शुरू हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User