मुरादाबाद में महा सप्तमी पर दुर्गा पूजा, डीएम-एसएसपी पहुंचे:धुनुची नृत्य और भंडारे में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Oct 17, 2026 - 22:53
0
मुरादाबाद में महा सप्तमी पर दुर्गा पूजा, डीएम-एसएसपी पहुंचे:धुनुची नृत्य और भंडारे में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
मुरादाबाद में सर्वोदय विकास समिति ने शनिवार को श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा 2026 के तहत महा सप्तमी पर्व मनाया। मां दुर्गा की पारंपरिक पूजा-अर्चना हुई। जिलाधिकारी अनुनय झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया। समिति सदस्यों ने संकल्प पूजा की। शाम को संध्या आरती के बाद पारंपरिक धुनुची नृत्य हुआ, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। सचिव डॉ. तुषार विश्वास ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। विशाल भंडारे में प्रसाद बांटा गया, जिसे ग्रहण कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समिति के संस्थापक डॉ. प्रदीप कुमार विश्वास, अध्यक्ष डॉ. दिवाकर विश्वास, उपाध्यक्ष सुपती विश्वास, पूजा महासचिव राम कर्माकर, मुख्य कोषाध्यक्ष सहदेव चंद्र मंडल, रॉबिन मजूमदार, प्रदीप विश्वास, सुकांत विश्वास, सुब्रतो विश्वास, अनिरुद्ध मलिक, हरीश चक्रवर्ती, पूजा पुरोहित पंडित सर्वाशीष भट्टाचार्य, अमित मलिक, सनंद विश्वास, रंजन विश्वास, प्रताप बिस्वास, पार्थ विश्वास, गणेश बिस्वास, पूजा मीडिया प्रभारी आर्यन भटनागर, प्रिंस बिस्वास समेत अन्य सदस्य और महिला सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User