सांसद उत्कर्ष वर्मा बने UNO में भारत के प्रतिनिधिमंडल सदस्य:19 से 23 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में होगा 81वां सत्र, रखेंगे भारत का पक्ष
खीरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद उत्कर्ष वर्मा को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएन जनरल असेंबली) के 81वें सत्र में भारत के प्रतिनिधिमंडल का सदस्य बनाया गया है। यह सत्र 19 से 23 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में होगा। इसमें उन्हें वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और भारत के संसदीय लोकतंत्र का पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष रखेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा दुनिया के देशों को वैश्विक चुनौतियों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर विचार रखने का मंच देती है। इस सत्र में उत्कर्ष वर्मा भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय व्यवस्था और वैश्विक मुद्दों पर देश का नजरिया सामने रखेंगे। हालांकि, वे किन खास विषयों पर बोलेंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। अखिलेश यादव और जनता का जताया आभार उत्कर्ष वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने पर खीरी की जनता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया है। उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने की खबर से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)