मुरादाबाद में पार्षद के पति ने सुसाइड किया:घर में फंदे पर लटकी मिली कांग्रेस पार्षद के पति की डेडबॉडी
मुरादाबाद के वार्ड 69 मियां काॅलोनी से कांग्रेस पार्षद के पति सद्दाम ने शुक्रवार की देर रात करीब सवा एक बजे फंदा लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। देर रात पार्षद के फंदा लगाने की सूचना कांग्रेस नेताओं तक पहुंची तो उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवा पार्षद की मौत की खबर फैलते ही कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी साझा की। सद्दाम मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले थे। काफी समय से मुरादाबाद में रह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, रात एक बजे के बाद उन्होंने फंदा लगाकर जान दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पत्नी से उनका विवाद हुआ था। यह भी चर्चा है कि जान देने से पहले उन्होंने पत्नी को वीडियो कॉल की और अलविदा कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)