मुरादाबाद में शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल:मौसम विभाग ने जारी की है अत्यधिक बारिश की चेतावनी, DM ने घोषित किया अवकाश
मुरादाबाद में शनिवार को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुनय झा ने शनिवार को प्राइमरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीएम का यह आदेश प्रत्येक बोर्ड द्वारा संचालित स्कूल पर लागू होगा। उधर, सीएम योगी ने कहा- तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान बेवजह घर से बाहर न निकलें। अपना और अपनों का ख्याल रखें। सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)