मुरादाबाद में टेम्प्रेचर 32C:तेज धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही,बारिश नहीं होगी

Oct 11, 2026 - 12:10
0
मुरादाबाद में टेम्प्रेचर 32C:तेज धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही,बारिश नहीं होगी
मुरादाबाद में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। 15 से 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने के कारण सुबह मौसम सुहावना रहा। हवाओं से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होने और गर्मी बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह ठंडी हवा चलने से मौसम आरामदायक रहा, लेकिन दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी बढ़ेगी। शाम को फिर मिलेगी राहत आसमान साफ रहने के कारण दिनभर धूप निकलने की संभावना है। दोपहर में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा। शाम होते ही तापमान में गिरावट आएगी। ठंडी हवाओं के कारण शाम को मौसम फिर सुहावना होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User