मुरादाबाद मंडल जूनियर बालिका हॉकी टीम घोषित:चयनित टीम 4 से 9 अक्टूबर तक मऊ में दिखाएगी दम

Oct 01, 2026 - 19:36
0
मुरादाबाद मंडल जूनियर बालिका हॉकी टीम घोषित:चयनित टीम 4 से 9 अक्टूबर तक मऊ में दिखाएगी दम
मुरादाबाद जिला खेल कार्यालय मऊ द्वारा आयोजित होने वाली आगामी राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम का ऐलान कर दिया गया है। आज यानी गुरुवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल के बाद तीनों जिलों की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलाकर एक मजबूत टीम तैयार की गई है। यह चयनित टीम 4 से 9 अक्टूबर तक मऊ में होने वाली प्रांतीय चैंपियनशिप में मुरादाबाद मंडल की चुनौती पेश करेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चयन ट्रायल में मंडल भर से आईं खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रदर्शन के आधार पर बिजनौर जिले से दिव्या, विधि चौहान, प्रतिभा, जिया, माहिन परवीन और परी चन्द्रा को टीम में जगह मिली है। वहीं रामपुर जिले से कशिश, रोशनी, माही और निविता का चयन हुआ है। मेजबान मुरादाबाद जिले से वैष्णवी, प्रांची, तरुणा, उपासना, करीना और मानवी अपनी स्टिक का जादू बिखेरेंगी। खिलाड़ियों का अंतिम चयन जिला हॉकी संघ मुरादाबाद के सचिव मो० इक़बाल और जिला खेल कार्यालय बिजनौर की हॉकी प्रशिक्षिका चित्रा चौहान की चयन समिति ने किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह और प्रधान सहायक राम कृपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि यह संतुलित टीम मऊ में शानदार प्रदर्शन कर मंडल का नाम रोशन करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User