मुरैना में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित:नवरात्रि पर मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल, सुबह-शाम हो रही आरती
औरैया में मुरैना रूपसाहब गांव के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही मंदिर में सुबह-शाम विशेष आरती और पूजा-अर्चना की जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना और गांव में सुख-समृद्धि की कामना करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)