मुठभेड़ में गोकश को पुलिस ने मारी गोली, घायल:मुजफ्फरनगर में तमंचा-कारतूस बरामद, एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था

Oct 11, 2026 - 08:51
0
मुठभेड़ में गोकश को पुलिस ने मारी गोली, घायल:मुजफ्फरनगर में तमंचा-कारतूस बरामद, एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। शाहपुर रोड स्थित मदीनपुर के जंगल में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हरियाणा के पत्थरगढ़ निवासी दिलशाद पुत्र मंजूर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बुढ़ाना पुलिस सुबह हुई मुठभेड़ के बाद से फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शाहपुर रोड पर मदीनपुर के जंगल में पुलिस का सामना दिलशाद से हो गया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था मौके पर पहुंचे सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दिलशाद, सुबह मुठभेड़ के दौरान फरार हुए शातिर गोकश दिलावर का साथी है। शनिवार की सुबह पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह जंगल के रास्ते भाग निकला था और इसके बाद जंगल में भटक रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने आरोपी को शातिर गोकश बताया। गिरफ्तार बदमाश पर 8 मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, दिलशाद के खिलाफ उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सात से आठ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी है। मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस बरामद हथियारों के संबंध में जांच करने के साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। नवनियुक्त एसएसपी सूरज कुमार राय के कार्यभार संभालने के बाद बुढ़ाना पुलिस की एक ही दिन में दूसरी मुठभेड़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User