विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर दहेज मांगने का आरोप लगाया

Oct 10, 2026 - 15:43
0
विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर दहेज मांगने का आरोप लगाया
बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में शनिवार सुबह 9 बजे एक विवाहिता का शव कमरे में गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जसपुरा थाना क्षेत्र के नंदादेव गांव निवासी राम कृपाल ने बताया कि उनकी बेटी बबली की शादी 20 फरवरी 2026 को जारी गांव निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने साढ़े सात लाख रुपये नकद और तीन तोला सोना दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बेटी को परेशान किया जाने लगा। ससुराल पक्ष के लोग आठ लाख रुपये अतिरिक्त मांग रहे थे। बबली का पति पीएसी में जवान है और उसकी तैनाती प्रयागराज के सीतापुर में बताई गई है। वह एक तारीख को बांदा से ड्यूटी पर गया था। शव को फंदे पर लटकाया गया पिता के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब आठ बजे बेटी से उनकी बातचीत हुई थी। इस दौरान उसने बताया था कि ससुराल वाले रुपये मांग रहे हैं। बातचीत के करीब एक घंटे बाद 9 बजे उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि बबली की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। राम कृपाल ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने बैंक से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके अलावा शादी में दिया गया सामान भी सोनार से उधार लिया गया था। अभी करीब ढाई लाख रुपये की उधारी चुकानी बाकी थी। पिता ने कहा कि वह कर्ज चुका पाते, इससे पहले ही उनकी बेटी की मौत हो गई। वहीं, बबली के ससुर किशोरी का कहना है कि शनिवार सुबह वह गांव के अंदर स्थित अपने दूसरे मकान पर गए थे। घर में उस समय सास और बहू ही थीं। बाद में परिजनों ने बबली को कमरे में फंदे पर लटका देखा और घरवालों को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User