नाबालिग के साथ रेप कर अश्लील वीडियो बनाया:वायरल करने की धमकी देकर बार-बार होटल बुलाने का आरोप, 3 लाख रुपये भी हड़पे

Oct 18, 2026 - 06:35
0
नाबालिग के साथ रेप कर अश्लील वीडियो बनाया:वायरल करने की धमकी देकर बार-बार होटल बुलाने का आरोप, 3 लाख रुपये भी हड़पे
आगरा के खंदौली क्षेत्र में एक नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर खंदौली थाने में यश चौधरी, दीपक और ददुआ उर्फ तिलक सिंह सहित होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता की मां पहले खंदौली के महादेवी नगर में रहती थीं। आरोप है कि यश चौधरी ने 25 मई 2026 को टेढ़ी बगिया-जलेसर रोड स्थित न्यू कुबेर होटल एंड रेस्टोरेंट में नाबालिग को बुलाया। जबरन उसके साथ रेप किया। इस दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी गई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने अलग-अलग समय पर पांच और दस हजार रुपये भी लिए। इसके बाद 27 सितंबर को दोबारा होटल बुलाकर नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया गया है। 30 सितंबर को दीपक और ददुआ उर्फ तिलक सिंह के घर पहुंचकर रुपये मांगने तथा 50 हजार रुपये लेने की बात भी शिकायत में कही गई है। आरोप है कि 6 अक्टूबर को सुबह करीब 7:30 बजे नाबालिग को फिर होटल बुलाया गया। वहां अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये लेने का आरोप है। बाद में वीडियो डिलीट कराने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने की शिकायत भी की गई है। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User