नाली विवाद में अधेड़ की हत्या में 4 आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली में बेटी के साथ भी सरिया-डंडों से किया था हमला, जेल भेजा
रायबरेली में नाली विवाद में हुई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। खेत में नाली की सफाई और पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने भगवानदीन यादव (55) और उनकी बेटी कोमल पर सरिया व डंडों से हमला किया था। सिर में गंभीर चोट लगने से भगवानदीन की मौत हो गई थी, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई थी। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के घुरौना गांव का है। 6 अक्टूबर को हुआ था विवाद घटना 6 अक्टूबर की शाम की है। भगवानदीन यादव का पड़ोसियों से खेत में नाली की सफाई और पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर आरोपियों ने भगवानदीन और उनकी बेटी कोमल पर सरिया व डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भगवानदीन की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर बछरावां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। 8 अक्टूबर को चारों आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 अक्टूबर 2026 को चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनमोहन उर्फ मोनू शुक्ला, बृजमोहन उर्फ सोनू शुक्ला, अनिल दीक्षित और पंकज मिश्रा के रूप में हुई है। चारों घुरौना गांव के ही निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)