नाती की मौत देख दादी ने भी तोड़ा दम:फर्रुखाबाद में चार साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहा था युवक, परिजनों में शोक का माहौल

Oct 02, 2026 - 20:14
0
नाती की मौत देख दादी ने भी तोड़ा दम:फर्रुखाबाद में चार साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहा था युवक, परिजनों में शोक का माहौल
फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद के सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बीमारी से 35 वर्षीय रवि कुमार की मौत के कुछ देर बाद उनकी 78 वर्षीय दादी फूल श्री ने भी नाती का शव देखते ही दम तोड़ दिया। एक ही घर से दो शव उठने से गांव में मातम पसरा है। बताया गया कि रवि कुमार पिछले चार साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और हर महीने उनकी डायलिसिस होती थी। 2 अक्टूबर की सुबह करीब 4:30 बजे अचानक उनके पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें निजी वाहन से फर्रुखाबाद अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान बघार नाला के पास रवि की मौत हो गई। नाती का शव देख दादी ने तोड़ा दम परिजन रवि का शव लेकर वापस गांव पहुंचे। सुबह करीब 7 बजे उनकी दादी फूल श्री ने जैसे ही नाती का शव देखा, वह मौके पर ही गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी भी मौत हो गई। रवि की मौत के बाद दादी की भी जान जाने से परिवार में कोहराम मच गया। रवि की पत्नी राखी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घर से दो शव उठने से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User