उन्नाव में लापता युवक-युवती रोड पर अचेत मिले:उन्नाव में दो दिन से गायब थे; जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, हालत गंभीर कानपुर रेफर

Oct 05, 2026 - 20:08
0
उन्नाव में लापता युवक-युवती रोड पर अचेत मिले:उन्नाव में दो दिन से गायब थे; जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, हालत गंभीर कानपुर रेफर
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र से शनिवार शाम से लापता युवक-युवती सोमवार शाम हरौनी रोड पर अचेत अवस्था में मिले। दोनों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका के चलते दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती शनिवार शाम से घर से लापता थे। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार शाम करीब 7 बजे हरौनी रोड पर दोनों अचेत हालत में पड़े मिले। सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिला अस्पताल से हैलट रेफर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई और जहरीला पदार्थ खाने की आशंका में उपचार शुरू किया। हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रेम प्रसंग की चर्चा, वजह स्पष्ट नहीं परिजनों और ग्रामीणों के बीच युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग होने की चर्चा है। हालांकि, दोनों ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शनिवार शाम से कहां थे और किन परिस्थितियों में उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों के होश में आने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User