नौसिखए ड्राइवर ने नशे में ली जान,:बड़ी बहन को याद कर बेसुध हो रही भूमि, सहेली भी पूछ रही सब कैसे हैं, डीसीएम ने 4 को रौंदा

Oct 17, 2026 - 12:37
0
नौसिखए ड्राइवर ने नशे में ली जान,:बड़ी बहन को याद कर बेसुध हो रही भूमि, सहेली भी पूछ रही सब कैसे हैं, डीसीएम ने 4 को रौंदा
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार डीसीएम ने 4 युवतियों को रौंद दिया। इसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी दो सहेली व सगी बहन घायल हो गई। हादसे के बाद बहन और सहेली शिखा सदमे में है। वो होश में आते ही खुशबू के बारे में पूछती है और फिर बेहोश हो जाती है। वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे की है। कालिंदी विहार एच ब्लाक कैला देवी मंदिर के सामने खुशबू जुरैल 22 साल अपनी बहन भूमि (18), पड़ोसी शिखा कुशवाह के साथ अपनी सहेली निशा चौधरी (20) साल निवासी गोविंद कॉलोनी को छोड़ने आई थीं। सभी सड़क किनारे पैदल चल रही थीं। तभी तेज रफ्तार डीसीएम आई। उसने चार युवतियों को चपेट में ले लिया। खुशबू डीसीएम के साथ घिसटती गई, जबकि शिखा और निशा टक्कर से दूर जाकर गिरीं। इसके बाद डीसीएम दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे के बात चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने चालक को पकड़ लिया। खुशबू गाड़ी के नीचे फंस गई। उसे निकाला। राहगीर उसे तत्काल पास के हॉस्पीटल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिखा और निशा का इलाज चल रहा है। सहेली को याद कर बेसुध हो रही शिखा हादसे में घायल शिखा कुशवाह खुशबू की सहेली है। चौहान हॉस्पीटल में उसका इलाज चल रहा है। रात को उसे जब होश आया तो उसने खुशबू के बारे में पूछा। परिजनों ने उसे मौत के बारे में नहीं बताया। वो बार-बार खुशबू और दूसरी सहेलियों के बारे में पूछ रही है। हादसे को याद कर वो सहम जाती और बेहोश हो जाती है। शराब के नशे में था ड्राइवर लोगों का कहना है कि मैक्स का ड्राइवर अरबाज शराब के नशे में था। हादसे की जगह से करीब 500 मीटर पहले देशी शराब का ठेका है। मैक्स उसी साइड से आई थी। उसकी रफ्तार बहुत तेज थी। चालक का नियंत्रण नहीं था। इसके चलते ही सड़क किनारे टहल रही युवतियों को उसने रौँद दिया। लोगों ने चालक की पिटाई भी लगाई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे पूरी तरह से गाड़ी चलाना नहीं आता था। वो अभी सीख रहा था। नशे में होने के कारण वो नियंत्रण नहीं रख पाया। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User