नदी में डूबे मासूम का 7 दिन बाद भी पता:बहराइच में एनडीआरएफ की टीम 3 दिन तलाश के बाद भी खाली हाथ लौटी
बहराइच के झिंगहा घाट पर सरयू नदी में डूबे 11 साल के युवराज उर्फ बाजपेयी का सात दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में आई एनडीआरएफ की टीम तीन दिन तक खोजबीन करने के बाद वापस लौट गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ले के रहने वाले अर्जुन बाजपेयी का बेटा युवराज शुक्रवार दोपहर मोहल्ले के दो अन्य किशोरों के साथ झिंगहा घाट गया था। दोपहर करीब दो बजे वह नदी में उतर गया और गहरे पानी में डूब गया। युवराज के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वाराणसी से इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ के तीस जवानों की टीम पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने लगातार तीन दिन तक युवराज की तलाश की, लेकिन उसे ढूंढ नहीं पाई। शुक्रवार रात टीम वापस लौट गई। इससे परिजनों की उम्मीदें भी कम हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)