नौतनवा बाईपास पर अर्टिगा पलटी, 6 लोग घायल:बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष की काइगर कार से हुई टक्कर, सभी संतकबीर नगर के निवासी थे
महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे एक सड़क हादसा हुआ। गोरखपुर से सोनौली जा रही एक अर्टिगा कार आगे चल रही बसपा के महराजगंज पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर के बाद अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास नेपाल घूमने जा रहे थे। वे सभी अपनी अर्टिगा कार (UP 51 AW 9001) में सवार थे। उनकी गाड़ी नौतनवा कस्बे के बाईपास पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी आगे चल रही बसपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से उनकी अर्टिगा टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा कार सड़क पर ही पलट गई। हादसे में अर्टिगा में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे वाली गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर सड़क से हटाया। इसके बाद ट्रैफिक फिर से शुरू करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)