सोनभद्र में भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा:कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा और राष्ट्रहित का संदेश दिया

Oct 07, 2026 - 19:27
0
सोनभद्र में भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा:कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा और राष्ट्रहित का संदेश दिया
सोनभद्र मे भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राबर्ट्सगंज में भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इससे पहले राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। कार्यक्रम में घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद और पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद रामलीला मैदान से स्वर्ण जयंती चौराहे तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और सेवा संकल्प से जुड़े संदेश लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने कहा कि भाजपा की पहचान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा का संदेश पहुंचाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और आमजन में यात्रा को लेकर दिखा उत्साह संगठन की सक्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सेवा की भावना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के संस्कार में है और इसी भावना के साथ संगठन लगातार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की। उन्होंने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सेवा ज्योति यात्रा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक रजनीश रघुवंशी रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, ज्योति खरवार, अशोक कुमार मौर्या, शारदा खरवार, अनिल सिंह, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, मंजू गिरी, बलराम सोनी, अमित गोयल, विवेक तोमर, राकेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और लाभार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User