नई मंडी में फर्श के नीचे मिला व्यक्ति का शव:ट्रैक्टर चढ़ने से मौत की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तलाश जारी
इटावा में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की नई मंडी में रामलीला देखने गए 55 वर्षीय शिव कुमार का शव शुक्रवार सुबह 7 बजे रामलीला मंच के पास फर्श के नीचे दबा मिला। आशंका है कि रात में सोते समय उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रामलीला देखने के बाद जमीन पर सो गया मृतक के मित्र राजेश पाल ने बताया कि शिव कुमार पिछले करीब 10 वर्षों से उनके साथ रह रहा था। गुरुवार शाम वह नई मंडी में आयोजित रामलीला देखने गया था। रामलीला देखने के बाद वह मंच के पास जमीन पर सो गया और वहां रखे फर्श को ओढ़ लिया। सुबह फर्श हटाने पर मिला शव शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे नई मंडी पहुंचे लोगों ने रामलीला मंच के पास रखा फर्श हटाया तो उसके नीचे शिव कुमार का शव दबा मिला। लोगों ने इसकी जानकारी उसके मित्र राजेश पाल को दी। मौके पर पहुंचे राजेश ने शव की पहचान शिव कुमार के रूप में की। ट्रैक्टर चढ़ने से मौत की आशंका राजेश पाल के अनुसार आशंका है कि फर्श के नीचे सोते समय या असावधानी के कारण शिव कुमार के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मंडी परिषद के लोगों ने पुलिस को दी। औरैया का रहने वाला था मृतक राजेश पाल ने बताया कि शिव कुमार मूल रूप से औरैया जिले का रहने वाला था। उसके माता-पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसका कोई अन्य सदस्य नहीं था। वह राजेश पाल के घर पर रहकर जानवरों की देखरेख करता था। पुलिस ट्रैक्टर की तलाश में जुटी सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी सत्यपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और उस ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है, जिसके चढ़ने से शिव कुमार की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)