हरदोई के डॉक्टर शुभम की सफलता:NEET-PG में पाई 3195वीं रैंक; आवास पर जश्न, लोगों ने खिलाई मिठाई
मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. गोपाल कृष्ण मिश्र उर्फ शुभम ने ऑल इंडिया नीट-पीजी (NEET-PG) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3195वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उत्कृष्ट सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर के करीब 2.50 लाख डॉक्टर शामिल हुए थे। नटवीरन पुलिया स्थित उनके आवास पर सफलता की खबर मिलते ही जश्न का माहौल बन गया। परिजनों और अधिवक्ताओं ने डॉ. गोपाल को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेवक गुप्त ने उनकी इस सफलता को हरदोई के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इनकी रही मौजूदगी इस उत्साहपूर्ण मौके पर सेवानिवृत्त आरआई गिरीश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग व परिजन मौजूद रहे, जिन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)