वाराणसी में कांग्रेस-राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन:झंडा लेकर राहुल मुर्दाबाद के नारे लगाए, नारी सुरक्षा के पोस्टर भी लहराए

Oct 12, 2026 - 11:44
0
वाराणसी में कांग्रेस-राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन:झंडा लेकर राहुल मुर्दाबाद के नारे लगाए, नारी सुरक्षा के पोस्टर भी लहराए
वाराणसी में सोमवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथ में झंडा और तख्तियां लिए महिलाओं का सड़क पर आक्रोश नजर आया। महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद और और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। सड़क पर महिलाओं का प्रदर्शन देखकर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई और समर्थन में शामिल हुई। आजाद पार्क में प्रदर्शन के बाद महिलाएं जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए चौराहे तक पहुंची जहां सरकार से सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें कि नई दिल्ली में पिछले दिनों राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान एक महिला सिपाही के शरीर को गलत तरीके से छुआ था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने आपत्ति जताई। इसके बाद पूरे देश में भाजपा आक्रोशित मोड में है। प्रदर्शन में पूजा दीक्षित, सुनीता राजेश सिंह, नेहा कक्कड़, साधना वेदांती समेत अन्य शामिल रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User