रास्ते में पानी डालने पर दंपती को जमकर पीटा VIDEO:उन्नाव में 4 लोगों पर FIR दर्ज, तलाश कर रही पुलिस
उन्नाव में माखी थाना क्षेत्र में रास्ते की सफाई के लिए पानी डालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दंपती की पिटाई कर दी। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। घटना का वीडियो शनिवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोरारी कलां गांव निवासी सुनील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी विनोद के शौचालय का पानी रास्ते में बहता है। आरोप है कि दबंगई के चलते गांव के लोग इस पर कुछ कहने से बचते हैं। सुनील के मुताबिक, शुक्रवार सुबह उन्होंने रास्ते की सफाई करने के लिए पानी डाला था। इसी बात को लेकर विनोद गाली-गलौज करने लगा। बचाने पहुंची पत्नी को भी पीटा सुनील ने आरोप लगाया कि गाली-गलौज का विरोध करने पर विनोद, उसके बेटे सचिन और शुभम तथा पत्नी उमाकांती ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि चारों ने ईंट-पत्थर और लात-घूंसों से हमला किया। पति को बचाने पहुंची पत्नी कांती को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो मारपीट की घटना का वीडियो शनिवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में मारपीट की घटना सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। माखी थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मारपीट और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)