उन्नाव में मुंबई से लौटे इकलौते बेटे ने फांसी लगाई:छत के जाल से अंगौछा बांधकर फंदा लगाया, सुमेरपुर के पोखरी की घटना
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के पोखरी सुमेरपुर गांव में मंगलवार देर रात 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक ने गांव के बाहर स्थित अपने खुले मकान में फांसी लगा ली। मृतक की पहचान अमरेंद्र कुमार पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शुरू की तलाश जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी संभालता था। वह बीते गुरुवार को ही मुंबई से अपने गांव लौटा था। मंगलवार देर रात वह अचानक गांव के बाहर बने अपने दूसरे मकान में चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। दूसरे मकान में पहुंचने पर परिजनों ने अमरेंद्र का शव छत के लोहे के जाल से अंगौछे के सहारे लटका देखा। शव देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी। बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम अमरेंद्र की मौत से मां गुड्डी देवी, अविवाहित बहन नेहा और विवाहित बहन रोली समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे और भाई की मौत से परिवार सदमे में है। अमरेंद्र की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)