नगला मेवाती में खुला बिजली बॉक्स बना खतरा:हादसे की आशंका, बच्चों और जानवरों को ज्यादा खतरा

Sep 30, 2026 - 09:51
0
नगला मेवाती में खुला बिजली बॉक्स बना खतरा:हादसे की आशंका, बच्चों और जानवरों को ज्यादा खतरा
आगरा के वार्ड-59 के नगला मेवाती में जर्जर बिजली बॉक्स लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। नगला मेवाती तलैया बाला कब्रिस्तान से कुछ कदम पहले लगा बिजली बॉक्स नीचे से टूटा और खुला पड़ा है। इससे किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, खुले बिजली बॉक्स के कारण बच्चों और जानवरों को विशेष खतरा है। आसपास से लोगों की लगातार आवाजाही रहती है, ऐसे में बॉक्स की खराब हालत चिंता का कारण बनी हुई है। निवासियों का कहना है कि बिजली बॉक्स को लेकर संबंधित विभाग को ध्यान देना चाहिए। लोगों ने टोरेंट पावर से बॉक्स की तत्काल मरम्मत कराने और उसे सुरक्षित तरीके से बंद कराने की मांग की है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User