नगर पालिका के 3 नलकूपों से कॉपर वायर चोरी:एक ही रात में हुई घटना, पानी सप्लाई पर पड़ा असर; पुलिस जांच में जुटी
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने नगर पालिका के तीन नलकूपों से कॉपर की बिजली केबल और स्टार्टर चोरी कर लिए। यह घटना देर रात हुई, जिससे सुबह कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। चोरों ने नकटा कुआं और कुशवाह मरघट क्षेत्र के नलकूपों को निशाना बनाया। चोरी की जानकारी मिलने पर नगरपालिका के जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और क्राइम टीम को लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जलेसर क्षेत्र में पहले भी नलकूपों और बिजली उपकरणों की चोरी की घटनाएं हुई हैं। एक ही रात में तीन नलकूपों में चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)