NHM कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप:8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर संविदा कर्मचारी, आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले

Oct 12, 2026 - 08:08
0
NHM कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप:8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर संविदा कर्मचारी, आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले
शामली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। 8 अक्टूबर से हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का असर आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों पर दिखाई दे रहा है। रविवार को भी कई आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके मिले। कुछ केंद्र खुले रहे, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिलने से मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ा। शामली शहर के नगरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी रविवार को ताला लटका नजर आया। यहां उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा या दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ा। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मरीजों को परेशानी हो रही NHM के संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सीएमओ कार्यालय पर भी धरना-प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। खासकर आरोग्य मंदिरों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। जांच के बाद होगी कार्रवाई नगरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगे होने के मामले में प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि यदि कहीं इस तरह की स्थिति रही है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User