नहर का बंधा कटा, घरों में पानी घुसने की आशंका:सीतापुर में अधिकारियों ने जेसीबी से बंद कराया बंधा, जर्जर बंधे को दुरुस्त कराने का ग्रामीणों को मिला आश्वासन

Sep 30, 2026 - 16:09
0
नहर का बंधा कटा, घरों में पानी घुसने की आशंका:सीतापुर में अधिकारियों ने जेसीबी से बंद कराया बंधा, जर्जर बंधे को दुरुस्त कराने का ग्रामीणों को मिला आश्वासन
सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेलेपारा के पश्चिम बने बंधे में बुधवार की सुबह 11 बजे नहर के बंधे का कटाव होने से पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। तेज धार हेलेपारा की ओर बढ़ने लगी तो आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। लोगों को आशंका थी कि यदि पानी का बहाव इसी तरह जारी रहा तो हेलेपारा और गोड़ैचा क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस सकता है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और जेसीबी की मदद से कटे हुए बंधे को बंद कराने का काम शुरू कराया। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई है कटे हिस्से को बंद कराने का काम कराया गया पानी बहने की सूचना पाकर मौके पर महमूदाबाद तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, लेखपाल नरेंद्र कुमार, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार समेत पुलिस टीम पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से कटे हिस्से को बंद कराने का काम कराया गया। पानी का बहाव रोकने के लिए बंधे को दुरुस्त करने की कार्रवाई देर तक चलती रही। इसी बीच खुशरुवा, तुरनी समेत आसपास के ग्रामीणों को जानकारी मिली कि रपटा पुल के पास पहले से कटे बंधे को भी बांधने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पानी के बढ़ते बहाव और संभावित जलभराव को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी चिंता रखी। जल निकासी की व्यवस्था मजबूत करने की मांग स्थिति को देखते हुए महमूदाबाद एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, पीडब्ल्यूडी के एई रघुराज, सिंचाई विभाग के जेई अमित कुमार वर्मा और सदरपुर थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भाजपा विधायक आशा मौर्या भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और बंधे की मरम्मत तथा जलभराव की स्थिति पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने और आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने घरों को लौट गए। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच बंधों में कटाव से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से बंधों की लगातार निगरानी और जल निकासी की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User