नहर में डूबने से 8 साल बच्चे की मौत:बहराइच में पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा, तलाश के बाद मिला शव
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नहर में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा शौच के लिए नहर किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। मेथोरा गांव निवासी हुसैन अली सुबह करीब 8 बजे घर से नहर किनारे पहुंचा था। नहर के पास पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को डूबते देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद हुसैन को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर फखरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)