नहर में उतराता मिला नर बाघ का शव:वन विभाग ने बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया; मौत की वजह स्पष्ट नहीं

Oct 03, 2026 - 18:27
0
नहर में उतराता मिला नर बाघ का शव:वन विभाग ने बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया; मौत की वजह स्पष्ट नहीं
बहराइच में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हसुलिया-बिचपुरी पुल के पास नहर में ग्रामीणों ने बाघ का शव तैरता देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। करीब एक घंटे बाद टीम ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने नहर में देखा शव बाघ का शव दिखाई देने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मोतीपुर रेंज कार्यालय को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मौत की वजह की जांच में जुटा वन विभाग वन अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल की गई। बाघ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। टीम यह भी पता लगा रही है कि बाघ नहर में कैसे पहुंचा। नहर में मौत हुई या कहीं और, जांच जारी वन विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि बाघ की मौत नहर में हुई थी या किसी दूसरे स्थान पर मौत के बाद शव नहर में पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी स्थिति शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बाघ की उम्र और मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि हसुलिया-बिचपुरी पुल के पास नहर में नर बाघ का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User