निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:बुलंदशहर में पति ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक निजी क्लीनिक में डिलीवरी के दौरान 37 साल की महिला शबाना और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने क्लीनिक के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद महिला और बच्चे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस्लामनगर मोहल्ले के रहने वाले शहजाद की पत्नी शबाना को डिलीवरी का दर्द होने पर परिजनों ने स्याना कोतवाली रोड स्थित हापुड़ बस स्टैंड के पास एक निजी क्लीनिक में एडमिट कराया था। इलाज के दौरान शबाना और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। पति शहजाद और परिवार के अन्य सदस्यों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सही जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी एक्शन लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)